लाइव न्यूज़ :

सरकार का व्हाट्सऐप पर कोरोना हेल्पडेस्क चैटबोट के उपयोगकर्ताओं की संख्या तीन करोड़ के पार पहुंची

By भाषा | Updated: March 23, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च सरकार का कोरोना वायरस संबंधित सूचना के साथ लोगों की मदद के लिये व्हाट्सऐप पर शुरू किये गये आधिकारिक ‘चैटबोट’ का उपयोग करने वालों की संख्या तीन करोड़ को पार कर गयी है। एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चैटबोट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसके जरिये संदेश देकर अथवा ‘वॉयस कमांड’ के जरिये सवाल पूछे जा सकते हैं और जानकारी ली जा सकती है। यह कृत्रिम मेधा पर आधारित होता है जिसका उपयोग मैसेजिंग ऐप के जरिये किया जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय और माई गॉव द्वारा शुरू आधिकारिक व्हाट्सऐप चैटबोट व्हाट्सऐप उपयोग करने वालों के लिये मुफ्त में उपलब्ध है। इसका विकास कृत्रिम मेधा पर केंद्रित स्टार्टअप हैपतिक ने किया है।

माई गॉव और डिजिटल इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक सिंह ने डिजिटल तरीके से आयोजित सम्मेलन में कहा कि उन्होंने चैटबोट के लिये हैपतिक को 13 मार्च को कॉल किया था और उसके 5-6 दिन बाद स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी के बाद इसे शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि एक साल में माई गॉव कोरोना हेल्पडेस्क टीकाकरण के बारे में जानकारी देने वाली महत्वपूर्ण प्रणाली बन गयी है और यह को-विन के बारे में भी सूचना दे रहा है।

सिंह ने कहा कि हमने जो कठित मेहनत की, उसी का परिणाम है कि एक साल में ही ही इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 3.15 करोड़ पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?