लाइव न्यूज़ :

कर विशेषज्ञों की राय, केयर्न के शेयर बेचना सरकार का बुरा फैसला

By भाषा | Updated: August 8, 2021 15:15 IST

Open in App

(अम्मार जैदी)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त पाकिस्तान और वेनेजुएला की तरह दुनिया के अन्य देशों में अपनी संपत्तियां जब्त होने की आशंका के बीच सरकार ने पिछली तिथि से कराधान को समाप्त करने का फैसला किया है।

पूर्व में अलग-अलग मामलों में पाकिस्तान और वेनेजुएला को ऐसी ही कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।

कर और विधि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार ने ब्रिटेन की केयर्न एनर्जी पीएलसी के कुर्क शेयरों को नहीं बेचा होता, तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी से बच सकती थी।

सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में विधेयक पेश कर पिछली तिथि से कराधान को समाप्त करने का फैसला किया है। इस नियम के तहत कर विभाग के पास 50 साल पहले तक के ऐसे मामलों में पूंजीगत लाभ कर लगाने का अधिकार है जिसमें स्वामित्व तो विदेशी हाथों में चला गया है, लकिन कारोबारी संपत्तियां भारत में ही हैं।

वर्ष 2012 के इस कानून का इस्तेमाल कर 17 इकाइयों से 1.10 लाख करोड़ रुपये की कर मांग की गई। इनमें ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडोफान भी शामिल है। लेकिन सरकार की ओर से सबसे अधिक दंडात्मक कार्रवाई केयर्न के मामले में की गई।

आयकर विभाग ने न केवल पूर्ववर्ती भारतीय अनुषंगी में केयर्न की करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची, बल्कि उसका 1,140 करोड़ रुपये का लाभांश भी जब्त किया तथा 1,590 करोड़ रुपये का कर रिफंड रोक दिया।

आयकर विभाग द्वारा जनवरी, 2014 में केयर्न एनर्जी से 10,247 करोड़ रुपये की कर मांग के तुरंत बाद केयर्न इंडिया में कंपनी के शेयर (नया नाम वेदांता लिमिटेड) कुर्क कर लिए गए।

एक कर विशेषज्ञ ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘‘इनमें से ज्यादातर शेयर मार्च, 2015 में औपचारिक कर मांग के दो साल के भीतर बेच दिए गए।’’

कर विभाग का कहना था कि केयर्न ने अपनी शेष हिस्सेदारी की बिक्री की प्रक्रिया 2014 में शुरू की थी और कंपनी उसके बाद देश छोड़कर जा सकती थी।

कर विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘एक बात को नजरअंदाज किया गया कि केयर्न ये शेयर नहीं बेच सकती थी क्योंकि कर विभाग ने इन्हें पहले ही कुर्क कर लिया था। इस मामले के अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने तक ये विभाग के पास ही रहते।’

उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2020 में अंतरराष्ट्रीय पंचाट के फैसले के बाद सरकार को सिर्फ ये शेयर जारी करने की जरूरत थी, जिससे यह मामला यहीं समाप्त हो जाता।

इस बारे में वित्त मंत्रालय और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला। एक अन्य विधि विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘कोई भी फैसला सही और गलत नहीं होता। फैसला अच्छा या बुरा होता है। शेयर बेचने का फैसला बुरा था।’’

पिछली तिथि से कराधान समाप्त करने संबंधी नए विधेयक को शुक्रवार को लोकसभा में मंजूरी मिल गई। अब इसे राज्यसभा में रखा जाएगा।

पीएचडीसीसीआई की प्रत्यक्ष कर समिति के प्रमुख मुकुल बागला ने कहा, ‘‘पंचाट फैसला हारने के बाद यदि भारत इस तरह का संशोधन करता, तो वैश्विक स्तर पर भारत सरकार की मंशा की सराहना होती। यह देर आयद, दुरुस्त आयद की स्थिति है। इस विधेयक से एक पक्षपात रहित और समानता वाले कराधान राष्ट्र के रूप में भारत की प्रतिष्ठा निश्चित रूप से सुधरेगी।’’

डेलॉयट इंडिया के प्रबंधकीय भागीदार (कर) विपुल झावेरी ने कहा कि पिछली तिथि से कराधान को समाप्त करने से लंबे समय से लंबित मामले समाप्त हो सकेंगे।

जे सागर एसोसिएट्स के भागीदार कुमारमंगलम विजय ने कहा कि यह एक प्रगतिशील कदम है। इससे वोडाफोन और केयर्न जैसे मामलों को समाप्त करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें