लाइव न्यूज़ :

सरकार छह सप्ताह तक कोविड के संक्रमण पर गौर करके ही कोई आर्थिक हस्तक्षेप करेगी: सान्याल

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:19 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जून सरकार कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के अनुमान के आधार पर घोषणा करने के बजाय इसके छह सप्ताह के संक्रमण आंकड़ों की करीब से निगरानी करने के बाद ही आर्थिक स्तर पर कोई कदम उठाना चाहेगी। वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने यह कहा।

सान्याल का यह बयान सरकार की कोरोना काल के दौरान कमजोर योजनाओं को लेकर हो रही आलोचना के बीच आया है।

सान्याल ने एमसीसीआई के एक परिचर्चा सत्र में कहा, ‘‘हम अनिश्चितता में कयास लगा रहे हैं। तीसरी लहर आ सकती है लेकिन हम नहीं जानते कि यह किस तरह से आगे बढ़ेगी। एक नीतिनिर्माता होने के नाते हमें तीसरी लहर के खिलाफ कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है और हम जरूरत पड़ने पर कुछ मौद्रिक और राजकोषीय उपाय करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसके लिये हमें छह सप्ताह तक उच्च आवृति वाले आंकड़ों को सावधानी पूर्वक देखना होगा और इसके व्यवहार को लेकर पहले से कुछ निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय परीक्षण और जांच की निगरानी करनी होगी।’’

तीसरी लहर से अर्थव्यवस्था के समक्ष खतरे को देखते हुये संभावित उपायों के बारे में सान्याल ने कहा कि ये हस्तक्षेप क्षेत्र विशेष पर आधारित हो सकते हैं। इन्हें सामान्य धारणा के बजाय वास्तविक स्थिति को देखते हुये किया जायेगा। सरकार कल्पना के बजाय वास्तविक आंकड़ों के आधार पर त्वरित कदम उठाना पसंद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल