लाइव न्यूज़ :

हरित राजमार्गों पर सात लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार : गडकरी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च सरकार आधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिये हरित एक्सप्रेस राजमार्गों के निर्माण पर सात लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे परिवहन को ‘स्मार्ट’ किया जा सकेगा और साथ ही प्रदूषण के स्तर को भी कम करने में मदद मिलेगी।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने बताया कि इनमें से एक लाख करोड़ रुपये का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक साल में पूरा हो जाएगा। वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन एक या दो माह में होगा।

गडकरी ने राष्ट्रीय सड़क और राजमार्ग शिखर बैठक ‘हरित संरचना पर जोर’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम हरित राजमार्गों के निर्माण पर सात लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। इससे वायु प्रदूषण कम होगा, यातायात सुगम होगा और लॉजिस्टिक्स और परिवहन की लागत घटेगी।’’

उन्होंने कहा कि इन राजमार्गों का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक और अभियांत्रिकी के जरिये किया जा रहा है। इससे यातायात को ‘इंटेलिजेंट’ किया जा सकेगा और साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया जा सकेगा।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय संरचना पाइपलाइन के तहत 111 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य रखा है और सरकार हरित रुख अपनाते हुए ‘पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकास’ का प्रयास कर रही है।

गडकरी ने कहा कि 22 हरित राजमार्ग गलियारों में से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रसेवे से दोनों महानगरों के बीच कार से यात्रा का समय घटकर 12 घंटे रह जाएगा। अभी इसमें 40 घंटे लगते हैं।

उन्होंने कहा कि इस 1,300 किलोमीटर की परियोजना का 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। हम शेष कार्य को भी एक साल में पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना के पहले चरण के तहत आठ लेन होंगी। दूसरे चरण में इनकी संख्या 12 होगी।

उन्होंने कहा कि इसके तहत अलग से एक इलेक्ट्रिक राजमार्ग लेन भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर इलेक्ट्रिक ट्रक भी उपलब्ध होंगे।

गडकरी ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा परियोजना का काम दो से तीन महीने में शुरू होगा। इसके अलावा पाइपलइन में 4,063 करोड़ रुपये की दिल्ली-फरीदाबाद-सोहना एक्सप्रेस राजमार्ग और 4,000 करोड़ रुपये की अहमदाबाद-धोलेरा राजमार्ग परियोजना भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम