लाइव न्यूज़ :

सरकार इस साल 20 स्वदेशी और विश्व स्तर पर लोकप्रिय विदेशी फलों के उत्पादन को बढ़ावा देगी: तोमर

By भाषा | Updated: October 30, 2021 00:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर केंद्र चालू वर्ष में व्यावसायिक महत्व की विश्व स्तर पर लोकप्रिय 10 विदेशी फलों के उत्पादन के विस्तार के साथ -साथ अधिक पोषक तत्व वाले विशेष स्वदेशी फलों के उत्पादन को बढ़ावा देगा। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तोमर ने फलों और सब्जियों के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के उपलक्ष्य में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चालू वर्ष के दौरान, विदेशी फलों के लिए 8,951 हेक्टेयर और विशिष्ट स्वदेशी फलों के लिए 7,154 हेक्टेयर रकबे में खेती की जायेगी।’’

एक सरकारी बयान में तोमर के हवाले से कहा गया है कि राज्य सरकारों को इन फसलों के क्षेत्र विस्तार के लिए वर्ष 2021-22 का लक्ष्य दिया गया है।

इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के सहयोग से किया था।

तोमर ने आगे कहा कि भारत बागवानी फसलों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश को कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ खाद्य प्रसंस्करण क्रांति और मूल्यवर्धन की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने की वकालत की है।

भारत वैश्विक फल और सब्जी उत्पादन का लगभग 12 प्रतिशत हिस्से का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में देश का बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 32 करोड़ 98.6 लाख टन था, जो पिछले वर्ष के 32 करोड़ 7.7 लाख टन से अधिक था।

मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भारत विशेष भोजन के रूप में नहीं बल्कि दैनिक आवश्यकता के रूप में गरीब से गरीब व्यक्ति की थाली में फल और सब्जियां पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

इस कार्यक्रम में कृषि सचिव संजय अग्रवाल और भारत में एफएओ के प्रतिनिधि टोमियो शिचिरी भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?