लाइव न्यूज़ :

सरकार चीन, पांच अन्य देशों से तांबे की कुछ वस्तुओं के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क नहीं लगाएगी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 13:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई सरकार ने बिजली उद्योग में इस्तेमाल होने वाले चीन, थाइलैंड, दक्षिण कोरिया और तीन अन्य देशों के तांबे के कुछ उत्पादों के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क नहीं लगाने का फैसला किया है।

वाणिज्य मंत्रालय की शाखा व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अप्रैल में जांच के बाद चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड के तांबे के कुछ उत्पादों पर शुल्क लगाने की सिफारिश की थी।

राजस्व विभाग के दो जुलाई के ज्ञापन के अनुसार, ‘‘केंद्र सरकार ने चीन, कोरिया, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड में विनिर्मित या वहां से निर्यात किए गए तांबे और तांबा मिली धातु के फ्लैट-रोल्ड उत्पादों के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क नहीं लगाने का फैसला किया है।’’

डीजीटीआर द्वारा प्रस्तावित शुल्क 42 अमेरिकी डॉलर प्रति टन से 1,077 अमेरिकी डॉलर प्रति टन के बीच था।

कॉपर फ्लैट-रोल्ड उत्पादों का उपयोग बिजली वितरण, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्विचगियर, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और रेडिएटर्स में किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?