लाइव न्यूज़ :

वाहन विनिर्माताओं के लिए लचीला -ईंधन इंजन बनाना अनिवार्य करेगी सरकार: गडकरी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार उच्चतम न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद सभी वाहन विनिर्माताओं के लिए लोचदार- ईंधन के अनुकूल इंजन बनाना अनिवार्य कर देगी।

फ्लेक्स-फ्यूल, या लचीला ईंधन, पेट्रोल और मेथनॉल या एथनॉल को मिलाकर बनने वाला एक वैकल्पिक ईंधन है।

गडकरी ने उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई के 116वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एक एथनॉल अर्थव्यवस्था विकसित करने पर काम कर रही है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी वाहन निर्माताओं के लिए फ्लेक्स-फ्यूल इंजन (जो एक से अधिक ईंधन पर चल सकते हैं) बनाना अनिवार्य करने जा रहे हैं।’’

मंत्री ने ब्राजील, कनाडा और अमेरिका के उदाहरण दिए जहां अधिकांश ऑटोमोबाइल कंपनियां लचीले- ईंधन इंजन वाले वाहनों का निर्माण करती हैं।

गडकरी ने कहा, ‘‘हमने उच्चतम न्यायलय में एक शपथपत्र दिया है। जब हमें उच्चतम न्यायालय से मंजूरी मिल जाएगी, तब हम सभी वाहन विनिर्माताओं के लिए ऐसे लचीले- ईंधन इंजन बनाना अनिवार्य कर देंगे।’’

गडकरी ने सुझाव दिया कि सेना को डीजल इंजन वाले वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाना चाहिए और एलएनजी, सीएनजी और एथनॉल पर चलने वाले ट्रकों का उपयोग करना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि एथेनॉल, पेट्रोल और डीजल की तुलना में काफी सस्ता है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक एथनॉल अर्थव्यवस्था को विकसित करने की दिशा में काम कर रही है और 450 कारखानों ने इसके निर्माण में रुचि दिखायी है।

स्वदेशी ईंधन अपनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ऑटोमोबाइल उद्योग को 15 लाख करोड़ रुपये का उद्योग बनाने के लिए काम कर रही है। इससे देश में एक करोड़ लोगों की नौकरी के अवसर मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?