लाइव न्यूज़ :

सरकार सभी निर्यात वस्तुओं पर कर वापसी योजना का लाभ देगी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर सरकार ने निर्यातकों को राहत देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सभी वस्तुओं पर कर वापसी योजना आरओडीटीईपी का लाभ देने का निर्णय किया है।

सरकार ने निर्यातकों को कर और शुल्क की वापसी को लेकर मार्च में निर्यात उत्पादों पर शुल्कों और करों से छूट (आरओडीटीईपी) योजना को मजूरी दी थी। इस पहल का मकसद धीमे पड़ते देश के निर्यात को गति देना था।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्यात को बढ़ावा देने के लिये बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने आरओडीटीईपी योजना का लाभ सभी निर्यात वस्तुओं को एक जनवरी, 2021 से देने का फैसला किया है।’’

बयान के अनुसार योजना से निर्यातकों को केंद्रीय, राज्य और स्थानीय करों की वापसी हो सकेगी। जबकि अबतक निर्यातकों को इससे छूट या इसकी वापसी नहीं हो रही थी, इससे भारत के निर्यात को नुकसान हो रहा था।

इसमें कहा गया है, ‘‘कर या शुल्क वापसी को निर्यातकों के लेजर खाते में डाला जएगा और उसका उपयोग आयातित वस्तुओं पर मूल सीमा शुल्क के भुगतान में किया जाएगा। इसे अन्य आयातकों को भी हस्तांतरित किया जा सकता है।’’

बयान के अनुसार आरओडीटीईपी दरों की अधिसूचना जल्दी ही वाणिज्य विभाग जारी करेगा। यह पूर्व वाणिज्य और गृह सचिव जी के पिल्लै की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों पर आधारित होगा।

समिति की अंतिम रिपोर्ट जल्दी ही आने की उम्मीद है।

इस बारे में भारतीय निर्यात संगठनों के शीर्ष निकाय फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने कहा कि आरओडीटीईपी दरों की अधिसूचना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह निर्यातकों को अपने उत्पादों के दाम के बारे में निर्णय करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत से वस्तु निर्यात योजना (एमईआईएस) के तहत प्रोत्साहन उन वस्तुओं को दिया जाना चाहिए जिसके लिये दरों को समय-समय पर अधिसूचित करना होता है।

देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 17.76 प्रतिशत घटकर 173.66 अरब डॉलर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल