लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक समेत चीन के अन्य ऐप पर पाबंदी जारी रखेगी सरकार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी टिकटॉक समेत चीन के अन्य ऐप पर लगी पाबंदी जारी रहेगी। सरकार ने सभी ऐप को इस बारे में नोटिस भेजा है।

मामले से जुड़े एक सूत्र ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने प्रतिबंधित ऐप के जवाबों की समीक्षा करने के बाद नोटिस भेजा है।

टिकटॉक ने संपर्क किये जाने पर सरकार से नोटिस मिलने की पुष्टि की।

टिकटॉक के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम नोटिस का मूल्यांकन कर रहे हैं और उचित रूप में इसका जवाब देंगे। भारत सरकार के द्वारा 29 जून 2020 को जारी निर्देशों का पालन करने में टिकटॉक पहली कंपनियों में से एक थी। हम लगातार स्थानीय कानूनों व नियमों का पालन करने का प्रयास करते हैं और सरकार की किसी भी चिंता का समाधान करने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करते हैं। हमारे सभी उपयोक्ताओं की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

सरकार ने सबसे पहले जून में चीन के 59 ऐप पर और फिर सितंबर में 118 अन्य ऐप पर रोक लगा दी थी। इनमें टिकटॉक और पबजी जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम