लाइव न्यूज़ :

घरेलू कृषि रसायनों को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना लायेगी सरकार: मंडाविया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 22:43 IST

Open in App

नई दिल्ली, पांच नवंबर रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि सरकार कृषि-रसायनों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन-से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना लाएगी।

फिक्की-एचआईएल द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘फार्मा क्षेत्र की तरह हम, खेती में उपयोग होने वाले रसायनों के लिए एक उत्पादन-से जुड़ी प्रोत्साहन योजना लाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पहले से ही वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनकर एक बहु-आयामी दृष्टिकोण अपना सकता है और नियमों और विनियमों में सुधार के साथ-साथ 'मेक इन इंडिया' दृष्टिकोण के साथ देश आने वाले दिनों में और प्रगति कर सकता है।

मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि मोदी सरकार ऐसे कानून नहीं लाएगी जो उद्योग और देश की वृद्धि को प्रभावित करेंगे।

उन्होंने इस उद्योग के कारोबारियों की चिंताओं को दूर करने के लिए उनसे मुलाकात करने का भी वादा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आमने-सामने मिलने और चर्चा करने और मुद्दों को सुलझाने की जरूरत है। हम उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत हैं ..।‘‘

मंत्री ने आगे कहा कि सरकार चाहती है कि उद्योग प्रगति करे क्योंकि उसे देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार पैदा करने के संदर्भ में इस उद्योग के महत्व का अहसास है।

रसायन एवं पेट्रो रसायन सचिव आर के चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार कृषि रसायन को उदीयमान क्षेत्र के रूप में देखती है, जो भारतीय कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने रसायनों और पेट्रोरसायन क्षेत्र के लिए 2034 विजन (दृष्टि) स्थापित किया है ताकि देश में प्रमुख रसायनों के निर्माण करने, आयात को निर्भरता घटाने और निवेश को आकर्षित करने के अवसरों का फायदा लिया जा सके।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित