लाइव न्यूज़ :

नये भारत के युवाओं में प्रगति को लेकर अधीरता को समझती है सरकार: मोदी

By भाषा | Updated: February 17, 2021 14:25 IST

Open in App

मुंबई, 17 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देशवासी ‘प्रगति के लिये अधीर’ हैं और उनकी सरकार ‘नये भारत’ के युवाओं की इस भावना को समझती है।

मोदी ने यहां नासकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम (एनटीएलएफ) को संबोधित करते हुए कहा कि यह 130 करोड़ से अधिक भारतीयों की आकांक्षाएं हैं, जो सभी को तेज गति से आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करती हैं।

उन्होंने कहा, “नया भारत और प्रत्येक नागरिक विकास के लिये अधीर हैं। हमारी सरकार नये भारत के युवाओं की भावनाओं को समझती है। 130 करोड़ से अधिक भारतीयों की आकांक्षाएं हमें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करती हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘नया भारत’ आगे बढ़ने के लिये सरकार और निजी क्षेत्र की ओर देखता है।

मोदी ने महामारी के दौरान आईटी उद्योग द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि वित्त वर्ष 2020-21 में यह क्षेत्र करीब दो प्रतिशत बढ़कर 194 अरब डॉलर तक पहुंच जायेगा।

उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि आईटी उद्योग की वृद्धि दर आने वाले समय में नये उच्च स्तर को छूएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत