लाइव न्यूज़ :

सरकार अवांछित कॉल, वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिये डिजिटल खुफिया इकाई स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी दूरसंचार मंत्रालय अवांछित कॉल की समस्या पर लगाम लगाने के लिये एक खुफिया इकाई और ग्राहक संरक्षण प्रणाली स्थापित करेगा। साथ ही दूरसंचार संसाधनों का उपयोग कर वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है।

प्रसाद ने मोबाइल फोन पर आने वाले अवांछित और परेशान करने वाले संदेशों को लेकर ग्राहकों के बीच बढ़ती चिंता से निपटने के उपायों पर गौर करने के लिये एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया।

सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘बैठक में संचार मंत्री ने अधिकारियों को दूरसंचार ग्राहकों को परेशान करने वाली विपणन कंपनियों और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री ने इस बात पर गौर किया कि वित्तीय धोखाधड़ी और आम लोगों को चपत लगाने को लेकर दूरंसचार संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

बयान के अनुसार, ‘‘ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये कड़ी कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।’’

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) अवांछित कॉल पर लगाम लगाने को लेकर पहले ही नियम बना चुका है। हालांकि फोन का उपयोग करने वाली कई गैर-पंजीकृत विपणन कंपनियां लोगों को फोन कर रही हैं और इससे धोखाधड़ी भी हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?