लाइव न्यूज़ :

सरकार ओएफएस से एनएमडीसी में चार प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी, न्यूनतम मूल्य 165 रुपये प्रति शेयर

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये चार प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ओएफएस मंगलवार को खुल रहा है।

एनएमडीसी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि ओएफएस के लिए न्यूनतम मूल्य 165 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘प्रवर्तक ने कंपनी के 11,72,24,234 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव किया है। यह कंपनी की कुल जारी और चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का चार प्रतिशत है। गैर-खुदरा निवेशकों के लिए यह पेशकश छह जुलाई को खुलेगी। सात जुलाई को खुदरा निवेशक तथा ऐसे गैर-खुदरा निवेशक जिनकी बोलियां का आवंटन नहीं हुआ है, वे अपनी बोली को आगे ले जा सकेंगे। इसमें 10,22,78,144 अतिरिक्त इक्विटी शेयरों की बिक्री का विकल्प होगा, जो कंपनी की कुल जारी और चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 3.49 प्रतिशत के बराबर होगा।

इस पेशकश में न्यूनतम मूल्य 165 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

मंगलवार को सुबह 9:15 बजे से 3:30 बजे तक शेयर एक्सचेंज की अलग खिड़की पर यह बिक्री पेशकश की जाएगी। बुधवार को कारोबार के घंटों के दौरान अलग खिड़की पर यह पेशकश की जाएगी। इस्पात मंत्रालय के तहत एनएमडीसी देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी है।

कंपनी में भारत सरकार की हिस्सेदारी 68.29 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?