लाइव न्यूज़ :

सरकार भारत बांड ईटीएफ के जरिए अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 10,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी सरकार अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत बांड ईटीएफ की तीसरी खेप जारी करने की योजना बना रही है, और इसके जरिए खुदरा निवेशकों से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया कि इस धनराशि का इस्तेमाल सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की वृद्धि योजनाओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

भारत बांड ईटीएफ शेयर बाजार में सूचीबद्ध एक फंड है, जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की ऋण योजनाओं में निवेश किया जाता है। ईटीएफ इस समय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के सिर्फ ‘एएए’ रेटिंग वाले बांड में निवेश करता है।

सूत्रों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बाजार में 10,000-15,000 करोड़ रुपये की तीसरी खेप आने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र