लाइव न्यूज़ :

आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम को अक्षरश: लागू करे सरकार : संसदीय समिति

By भाषा | Updated: March 20, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च संसद की एक समिति ने सरकार से कहा है कि वह आवश्यक वस्तु (संशोधन अधिनियम) को अक्षरश: लागू करे।

यह अधिनियम उन तीन कानूनों में से एक है, जिसके खिलाफ किसान दिल्ली की सीमा पर पिछले 100 दिन से अधिक से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस समिति में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आप सहित विपक्षी दलों के सदस्य भी हैं। ये दल केंद्र द्वारा हाल ही में लागू किये गये सभी तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय की अध्यक्षता वाली खाद्य संबंधी स्थायी समिति ने 19 मार्च को लोकसभा में पेश अपनी रिपोर्ट में सरकार को आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम 2020 को पूर्णत: लागू करने की सिफारिश की, ताकि इस देश के किसान और अन्य हितधारक उक्त अधिनियम के तहत अपेक्षित लाभ प्राप्त कर सकें।

इसने कहा कि यद्यपि देश अधिकांश कृषि-वस्तुओं में अधिशेष की स्थिति में आ गया है, लेकिन किसानों को शीत भंडारण, गोदामों, प्रसंस्करण और निर्यात में निवेश की कमी के कारण बेहतर कीमतें नहीं मिल पायी हैं, क्योंकि आवश्यक वस्तु अधिनियम में नियामक तंत्र द्वारा उद्यमियों को हतोत्साहित किया जाता है।

समिति ने कहा, ‘‘इससे किसानों को तब भारी नुकसान होता है, जब बम्पर फसल होती हैं, विशेष रूप से खराब होने वाली वस्तुओं की, जिनमें से अधिकांश नुकसान प्रसंस्करण सुविधाओं के साथ कम हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित