लाइव न्यूज़ :

सरकार को कोविड-टीकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए तत्काल पहल करनी चाहिये: संगीता रेड्डी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई सरकार को कोविड ​​​​-19 टीकों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ ,विदेशों से खरीद बढ़ाकर इसकी आपूर्ति बढ़ाने के लिए तेजी से कदम उठाने चाहिए। अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक, संगीता रेड्डी ने सोमवार को माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर पर यह बात कही।

रेड्डी ने टीकाकरण के लिए जिला स्तर पर सभी सार्वजनिक और निजी अस्पतालों का उपयोग करने का आग्रह किया।

पिछले हफ्ते, रेड्डी ने सरकार को कोविड टीकों के उत्पादन में तेजी लाने और इंटरनेट तक पहुंच नहीं रखने वाले नागरिकों को शामिल करते हुए टीकाकरण प्रक्रियाओं को कारगर बनाने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने का सुझाव दिया था।

रेड्डी एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रही थीं कि डिजिटल तकनीक से वंचित लोग टीकाकरण में छूट जा रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास दो करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक अभी भी उपलब्ध हैं, जबकि लगभग तीन लाख खुराक रास्ते में हैं और यह अगले तीन दिनों के भीतर मिल जाएगी।

केंद्र ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 20 करोड़ (20,76,10,230) वैक्सीन की खुराक मुफ्त में उपलब्ध कराई है।

इसमें से 16 मई तक (बर्बादी) सहित कुल खपत 18,71,13,705 खुराक रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस