लाइव न्यूज़ :

नई विदेश व्यापार नीति जल्द घोषित करे सरकार, 350 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य तय होना चाहिये: फियो

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल देश के निर्यातक संघों के महासंघ ‘फियो’ ने सरकार से नई विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) की जल्द घोषणा करने की मांग करते हुये चालू वित्त वर्ष के लिये 350 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य तय करने पर जोर दिया है।

फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने मार्च महीने में निर्यात कारोबार में हासिल 58.50 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि को न केवल निर्यात क्षेत्र के लिये बेहतर बताया है, बल्कि इसे समूची अर्थव्यवस्था में पुनरुद्धार का संकेत करार दिया है। मार्च 2021 में देश का निर्यात कारोबार एक साल पहले के इसी माह के मुकाबले 58.50 प्रतिशत बढ़कर 34 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

सर्राफ ने कहा कि निर्यात के इस रुझान को बनाये रखने की जरूरत है। ऐसे समय जब देश और दुनिया कोविड-19 महामारी की चुनौती का सामना कर रही थी, ऐसे कठिन वर्ष 2020-21 में देश का निर्यात 290 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच जाना अपने आप में उत्साहपूर्ण है। हालांकि, एक साल पहले के मुकाबले यह 7.4 प्रतिशत कम रहा है। इससे पिछले वर्ष 313.36 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। वहीं इस दौरान आयात 18 प्रतिशत घटकर 388.92 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले साल 2019- 20 में 474.71 अरब डॉलर का आयात किया गया था।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि निर्यातकों के दिलोदिमाग में व्याप्त अनिश्चितता को दूर करने के लिये जल्द से जल्द आरओडीटीईपी दरों को अधिसूचित कर दिया जाना चाहिये। आरओडीटीईपी योजना के तहत निर्यात उत्पादों पर दिये गये शुल्क एवं करों की वापसी निर्यातकों को की जाती है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से नई विदेश व्यापार नीति की जल्द से जल्द घोषणा करने का भी आग्रह किया। इसके अलावा भाड़ा शुल्कों को कम करने और निर्यातकों से जुड़े जोखिम वाले मुद्दों को जल्द समाधान करने को भी कहा है।

सर्राफ ने सरकार से ब्रांड इंडिया उत्पादों का विपणन बढ़ाने के लिये निर्यात विकास कोष बनाने की लंबे समय से लटकी मांग को पूरा करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि निर्यात को फिर से दहाई अंक की वृद्धि राह पर लाने के लिये इस क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं में आने वाली विभिन्न कमियों को दूर किया जाना भी जरूरी है।

सर्राफ ने कहा कि मार्च माह में निर्यात वाले प्रमुख 30 उत्पाद समूहों में से 28 में काफी प्रभावी वृद्धि दर्ज की गई। तेल खल, लौह अयस्क, अन्य अनाज, कालीन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, चावल, मसाले, कपास धागा, कपड़ा, हथकरघा उत्पाद आदि, मांस, डेयरी और पॉल्ट्री उत्पादों, सेरेमिक उत्पादों और शीशे के सामान, दवाओं, औषधियों, ऑर्गेनिक और अजैविक रसायनों का निर्यात बेहतर रहा है। कॉफी, फल, सब्जियों, चमड़ा और चमड़ा उत्पादों, तंबाकू और चाय का भी मार्च माह के निर्यात में बेहतर योगदान रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?