लाइव न्यूज़ :

सरकार ने विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये सार्वजनिक-निजी क्षेत्रों के सदस्यों की समिति बनायी: गोयल

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के सदस्यों की एक समिति बनायी है जो स्थानीयकरण को बढ़ावा देने और विनिर्माण को प्रोत्साहित करने जैसे मुद्दों पर गौर करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता को बढ़ावा दे रही है क्योंकि यह घरेलू उद्योग की प्रतिस्पर्धी क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे।

मंत्री ने कहा कि भारत के पास विचार और सस्ता श्रम समेत सब कुछ है जिससे बेहतर गुणवत्ता वाले खिलौनों के विनिर्माण को बढ़ावा दिया जा सकता है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने एक समिति बनायी है जो स्थानीयकरण को बढ़ावा देने, विनिर्माण को प्रोत्साहित करने जैसे मुद्दों पर काम कर रही है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी वाली समिति है।’’

गोयल ने भारतीय खिलौना मेला 2021 के लिये वेबसाइट का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। इस मौके पर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद थी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिये आयात शुल्क बढ़ाने के साथ गुणवत्ता नियंत्रण आदेश जारी करने जैसे कदम उठाये हैं।

मेले के बारे में बात करते हुए ईरानी ने कहा कि खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिये छह मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं।

पोखरियाल ने सभी बच्चों, शिक्षकों और माता-पिता से मेले में भाग लेने को कहा। इस मेले में क्षेत्र के सभी पक्षों के शामिल होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?