लाइव न्यूज़ :

सरकार ने पीएलआई योजना के तहत दूसरे दौर के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए आवेदन मांगे

By भाषा | Updated: March 14, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च सरकार ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत व्यापक स्तर पर दूसरे चरण के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए आवेदन मंगाने शुरू कर दिए हैं। इस चरण के तहत सरकार का ध्यान कुछ इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों मसलन मदरबोर्ड, सेमीकंडक्टर उपकरणों आदि पर रहेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (मेइटी) मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार इस योजना के तहत आवेदन 31 मार्च तक किया जाएगा। इस तिथि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

11 मार्च को जारी एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, ‘‘दूसरे दौर की पीएलआई योजना के तहत आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए गए हैं। दूसरे दौर की पीएलआई योजना चार साल की होगी। इसके तहत प्रोत्साहन एक अप्रैल, 2021 से दिया जाएगा।’’

पहले दौर की योजना के तहत आवेदन 31 जुलाई तक लिए गए। इस दौर में एपल के लिए अनुबंध पर विनिर्माण करने वाली फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन के अलावा सैमसंग तथा स्थानीय कंपनियों लावा, ऑप्टिमस, डिक्सन आदि ने भाग लिया। इन कंपनियों ने 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत