लाइव न्यूज़ :

चीन की कुछ इस्पात वस्तुओं पर डंपिंग रोधी शुल्क जारी रखने की समीक्षा कर रही सरकार

By भाषा | Updated: February 23, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर ने चीन से आयात होने वाले इस्पात के कुछ उत्पादों पर डंपिंग- रोधी शुल्क को जारी रखे जाने संबंधी समीक्षा की आवश्यकता की जांच शुरू की है। घरेलू उद्योगों की शिकायत के बाद यह जांच शुरू की गई है। एक अधिसूचना में यह जानकरी दी गई है।

घरेलू कंपनी आईएसएमटी लिमिटेड और जिंदल सा लिमिटेड ने व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) के समक्ष इस तरह का आवेदन किया है। कंपनी ने चीन से आयात होने वाले इस्पात उत्पादों, सीमलेस ट्यूब, पाइप और लौह, मिश्र धातु अथवा गैर- मिश्र धातु जैसे इस्पात उत्पादों पर लागू डंपिंग रोधी शुल्क को आगे भी जारी रखे जाने का आग्रह किया है।

शिकायतकर्ता कंपनी ने आरोप लगाया है कि चीन से इन उत्पादों की डंपिंग लगातार जारी हे। डंपिंग रोधी शुल्क लगाये जाने के बावजूद भी इन उत्पादों की देश में डंपिंग जारी है और आयात लगातार बढ़ रहा है।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘यदि मौजूदा शुल्क को तय अवधि में समाप्त होने दिया जाता है तो इन वस्तुओं की डंपिंग जारी रहने की संभावना है।’’

डीजीटीआर इसकी समीक्षा करेगा कि इन उत्पादों पर लागू डंपिंग रोधी शुल्क को आगे भी जारी रखा जाना चाहिये। इस बात पर भी गौर करेगा कि यदि मौजूदा शुल्क को समाप्त होने दिया जाता है तो उससे डंपिंग बढ़ेगी और उसका घरेलू उद्योगों पर असर होगा।

चीन से आयात किये जाने वाले इन उतपादों पर सबसे पहले फरवरी 2017 में डंपिंग रोधी शुल्क लगाया गया था जो कि इस साल 16 मई को समाप्त होने जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी