लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सोना, चांदी पर आयात शुल्क घटाया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी सरकार ने सोमवार को सोना और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

हालांकि, सोना और चांदी, सोने की मिश्र धातु, चांदी की मिश्र धातु पर 2.5 प्रतिशत कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर लगेगा।

जिन अन्य मूल्यवान धातुओं के आयात शुल्क में कमी की गयी है, उनमें सोने और चांदी की मिश्र धातु (डोर बार), प्लैटनिम और मूल्यवान धातु के सिक्के हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा,‘‘वर्तमान में, सोना और चांदी पर 12.5 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ा दिया गया था, इसीलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।’’

सोना और चांदी पर सीमा शुल्क कम कर 7.5 प्रतिशत किया गया है।

इसके अलावा सोने की मिश्र धातु (गोल्ड डोर बार) पर शुल्क 11.85 प्रतिशत से घटाकर 6.9 प्रतिशत और चांदी की मिश्र धातु (सिल्वर डोर बार) पर 11 प्रतिशत से कम कर 6.1 प्रतिशत किया गया है। प्लैटिनम पर शुल्क 12.5 प्रतिशत से कम कर 10 प्रतिशत, सोना व चांदी के फाइंडिंग्स पर 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत और मूल्यवान धातु के सिक्कों पर 12.5 प्रतिशत से कम कर 10 प्रतिशत किया गया है।

हालांकि, सोना और चांदी, सोने के मिश्र धातु, चांदी के मिश्र धातु पर 2.5 प्रतिशत कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत