लाइव न्यूज़ :

सरकार ने 81,400 करोड़ रुपये के धान की खरीद की, मात्रा के स्तर पर खरीद 23 प्रतिशत अधिक

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर धान खरीद, चालू खरीफ विपणन सत्र में अब तक 23 प्रतिशत बढ़कर 431.14 लाख टन हो गयी।इसका मूल्य 81,400 करोड़ रुपये है।

खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) अक्टूबर महीने से शुरू होता है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि खरीफ सत्र 2020-21 के लिए धान की खरीद का काम पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में सुचारू रूप से जारी है।

भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने 22 दिसंबर तक 431.14 लाख टन धान खरीदा है जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 350.04 लाख टन की ही खरीद हुई थी।

बयान में कहा गया, ‘‘लगभग 51.90 लाख किसान पहले ही एमएसपी मूल्य 81,399.80 करोड़ के साथ केएमएस खरीद कार्यों से लाभान्वित हो चुके हैं।’’

पंजाब ने 30 नवंबर को राज्य में खरीद सत्र समाप्त होने तक 202.77 लाख टन धान खरीदा है, जो देश में कुल खरीद का 47.03 प्रतिशत हिस्सा है।

सरकार खाद्य कानून और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत अपनी आवश्यकता को पूरा करने के लिए किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं और धान की खरीद करती है।

बयान में कहा गया है, ‘‘22 दिसंबर तक, 12,420.48 करोड़ रुपये के मूल्य के 62,95,350 गांठ कपास की की खरीद की गई है जिससे 12,20,588 किसान लाभान्वित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?