लाइव न्यूज़ :

गेहूं की सरकारी खरीद 232.5 लाख टन के करीब

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 27 अप्रैल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के चालू मौसम में अब तक सरकारी एजेंसियों द्वारा 43,916.20 करोड़ रुपये के 232.49 लाख टन गेहूं की खरीद की गई है। सरकार ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे 22,20,665 किसान लाभान्वित हो चुके हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि रबी विपणन सत्र 2021-22 के लिए हाल ही में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गुजरात तथा जम्मू और कश्मीर राज्यों में गेहूं की खरीद शुरू हुई है।

विज्ञप्ति के अनुसार 26 अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार एमएसपी पर कुल 232.49 लाख टन गेहूं खरीदा गया था।

इसी तरह खरीफ 2020-21 के धान की सरकारी खरीद के तहत 710.53 लाख टन से अधिक धान क्रय किया जा चुका है। इसमें खरीफ फसल का 702.24 लाख टन और रबी फसल का 8.29 लाख टन धान शामिल है। पिछले वर्ष की इसी समान अवधि में 646.36 लाख टन धान खरीदा गया था।

सरकार के अनुसार मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में लगभग 106.35 लाख किसानों को पहले ही एमएसपी मूल्य पर 1,34,148.29 करोड़ रुपये का भुगतान करके खरीद से लाभान्वित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?