लाइव न्यूज़ :

धान की सरकारी खरीद 18 जनवरी तक 5.70 करोड़ टन

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:55 IST

Open in App

नई दिल्ली, 19 जनवरी सरकार ने चालू खरीफ विपणन सत्र में अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 1,07,572 करोड़ रुपये मूल्य का करीब पांच करोड़ 70 लाख टन धान खरीदा है।

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच यह खरीद की गई है।

खरीफ विपणन सत्र अक्टूबर से शुरू होता है।

एक सरकारी बयान में मंगलवार को कहा गया है, ‘‘चालू खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में, सरकार मौजूदा एमएसपी योजना के अनुरूप किसानों से खरीफ 2020-21 फसलों की खरीद करना जारी रखे है।’’

सरकार ने 18 जनवरी तक 569.76 लाख टन धान खरीदा है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 460.10 लाख टन धान खरीद से लगभग 24 प्रतिशत अधिक है।

बयान में कहा गया है, ‘‘लगभग 80.35 लाख किसान, पहले से ही 107572.36 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ चल रहे केएमएस खरीद कार्यों से लाभान्वित हो चुके हैं।’’

देश में 569.76 लाख टन धान की कुल खरीद में से, पंजाब ने अकेले 202.77 लाख टन का योगदान दिया है।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खाद्यान्नों की खरीद और वितरण के लिए नोडल एजेंसी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?