लाइव न्यूज़ :

धान की सरकारी खरीद पहुंची 1.26 लाख करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च नए कृषि कानूनों पर किसान यूनियनों के विरोध के बीच सरकारी एजेंसियों ने चालू खरीद विपणन सत्र में 669.59 लाख टन धान की खरीद की है जो एक साल पहले इस समय तक की खरीद से 15 प्रतिशत अधिक है।

केंद्र सरकार की बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदे गए धान का मूल्य 1.26 लाख करोड़ रुपये है। खरीफ की फसले अक्टूबर से बाजार में आने लगती है। कुछ राज्यों में धान की खेती रबी (जाड़े में) में भी की जाती है।

बयान में कहा गया है कि सरकार ने तीन मार्च तक 669.59 लाख टन धान की खरीद की है। यह पिछले वर्ष इस समय तक खरीदी गयी 583.34 लाख टन की मात्रा से 14.78 प्रतिशत अधिक है।

.इस बार धान की सरकारी खरीद से करीब 97.70 लाख किसान लाभान्वित हो चुके है। एमएसपी पर खरीदे गए धान का कुल मूल्य 1,26,418.70 करोड़ रुपये है।

खरीफ मौसम में की गई इस खरीद में से अकेले पंजाब से ही 202.82 लाख टन धान की खरीद की गई है।

खाद्य मंत्रालय ने कहा है कि 3 मार्च तक 91 लाख 80 हजार 412 कपास की गांठें खरीदी गई जिसका मूल्य 26,716.31 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इससे 18 लाख 97 हजार 002 किसानों का लाभ हुआ।

यहां यह उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की कानूनी गारंटी दिये जाने की मांग को लेकर मुख्यतौर से पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?