लाइव न्यूज़ :

सरकार की पशुओं के खिलाफ क्रूरता के लिए अधिक जुर्माना लगाने की योजना

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर सरकार की पशुओं के खिलाफ क्रूरता करने वाले लोगों के लिए अधिक जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान करने की योजना है। इसके लिये मौजूदा कानून में संशोधन को लेकर एक मसौदा विधेयक संसद के अगले सत्र में लाये जाने की संभावना है।

मौजूदा समय में, इस तरह के कार्य करने वाली अपराधी अक्सर बेदाग निकल जाते हैं क्योंकि पहली बार अपराध के लिए दंड, पशुओं के प्रति क्रूरता (पीसीए) अधिनियम, 1960 के तहत, सिर्फ 50 रुपये है।

केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम संशोधन विधेयक के मसौदे के साथ तैयार हैं। हम मंत्रिमंडल की मंजूरी लेने की प्रक्रिया में हैं।’’

वह गुरुग्राम के कामधेनु गौशाला में विश्व पशु दिवस मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में यह बात कही।

कार्यक्रम में मंत्रालय के संयुक्त सचिव और पशु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ओपी चौधरी ने कहा, ‘‘हमने मसौदा संशोधन विधेयक के तहत जुर्माना और यहां तक ​​कि जेल की सजा में वृद्धि का सुझाव दिया है। संतुलित तरीके से दंड का सुझाव दिया गया है।’’

उनके अनुसार, मंत्रालय कैबिनेट की मंजूरी लेगा और अगले संसद सत्र में मसौदा विधेयक पेश करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को पशु कल्याण बोर्ड का एक पोर्टल लॉन्च किया जो पशु कल्याण में लगे लोगों के साथ-साथ फिल्म शूटिंग में जानवरों का उपयोग करने वालों को ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान करेगा।

मंत्री ने मवेशियों की रक्षा के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने और शहरों के बाहरी इलाके में गोशाला स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘शहरों में, अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के पास गाय रखने के लिए भी जगह नहीं है। इसलिए, गाय रखने की जगह (होस्टल) की अवधारणा बहुत मददगार होगी। उन्होंने कहा कि गाय पालन में रुचि रखने वाले एक गाय खरीद सकते हैं और गोशाला में उसकी देखभाल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार सहायता प्रदान करके ऐसे गोशालाओं को बढ़ावा देगी।

रूपाला ने यह भी कहा कि डेयरी क्षेत्र, किसानों की आय को दोगुना करने के लिए महत्वपूर्ण है और उन्होंने लोगों से दिवाली के दौरान गाय के गोबर के बने दीये जैसे गाय आधारित उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया, ताकि 'लोकल के लिए वोकल' अवधारणा को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचा स्थापित करने, पशुओं को टीका लगाने और उद्यमियों को विकसित करने के लिए केंद्रीय योजनाओं के तहत धन मुहैया करा रही है।

इस अवसर पर हरियाणा के कृषि और पशुपालन मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि राज्य सरकार ने मवेशियों की रक्षा और गोशालाओं की स्थापना के लिए कड़े नियम बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य ने महामारी के दौरान भी मवेशियों का टीकाकरण किया है क्योंकि डेयरी क्षेत्र किसानों की आय को दोगुना करने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?