लाइव न्यूज़ :

सरकार की उत्तर प्रदेश में राम वन गगन मार्ग का निर्माण करने की योजना

By भाषा | Updated: April 4, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल सरकार की योजना उत्तर प्रदेश में 210 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग बनाने की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

माना जाता है कि भगवान राम वनवास के दौरान सीता और लक्ष्मण के साथ इसी मार्ग से गए थे। इसी मान्यता के आधार पर राम वन गमन पथ परियोजना बनाई गई है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार, ‘‘प्रस्तावित 210 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग उत्तर प्रदेश में अयोध्या को फैजाबाद के रास्ते चित्रकूट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जेठवारा, श्रृंगवेरपुर, मंझनपुर और राजापुर से जोड़ेगा।’’

यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-28, राष्ट्रीय राजमार्ग-96 और राष्ट्रीय राजमार्ग 731 एक से गुजरेगा। इसके अलावा इसमें श्रृंगवेरपुर में गंगा नदी पर पुल के साथ नया रास्ता होगा। दस्तावेज में कहा गया है कि इस मार्ग का 38 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में होगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल अपने राज्य में राम वन गमन पथ के विकास के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मदद और दिशानिर्देशन मांगा था।

गडकरी ने कहा था कि भारतमाला परियोजना के तहत 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की 4,080 किलोमीटर की परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रपट तैयार की जा रही है। इसमें 121 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग विस्तार और राज्य का प्रसिद्ध शारदा शक्तिपीठ शामिल है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि राज्य में उनकी सरकार की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन सर्किट परियोजना के विकास को लोगों के योगदान के लिए एक प्रतिबद्ध कोष स्थापित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?