लाइव न्यूज़ :

व्यक्तिगत बातचीत की गोपनीयता को लेकर प्रतिबद्धता से भारत सरकार को अवगत कराया गया: व्हाट्सएप

By भाषा | Updated: February 19, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी तत्काल संदेश भेजने वाला ऐप व्हाट्सएप ने अपने विवादास्पद गोपनीयता नीति को आगे बढ़ाने के फैसले की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद शुक्रवार को कहा कि उसने व्यक्तिगत बातचीत की गोपनीयता की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता से भारत सरकार को अवगत करा दिया है।

व्हाट्सएप ने पिछले महीने जारी नये गोपनीयता नीति अपडेट में कहा था कि वह उपयोगकर्ताओं के डेटा को मूल कंपनी फेसबुक तथा समूह की अन्य कंपनियों के साथ साझा कर सकती है। इसके बाद कंपनी विवादों में घिर गयी। भारत सरकार ने भी व्हाट्सएप को तलब कर सवाल पूछे।

इसके बाद उपयोगकर्ता तेजी से व्हाट्सएप को छोड़ प्रतिस्पर्धी ऐप टेलीग्राम और सिग्नल को अपनाने लगे। इसके चलते मजबूर होकर व्हाट्सएप ने नई नीति पर अमल को मई तक के लिये टाल दिया था। हालांकि अब कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह नई नीति पर अमल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

व्हाट्सएप ने ईमेल के माध्यम से पीटीआई-भाषा को दिये एक बयान में कहा, ‘‘भ्रामक सूचनाओं तथा उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर हमने व्हाट्सएप की नयी सेवा व गोपनीयता नीति को स्वीकार करने की समयसीम को 15 मई तक के लिये टाल दिया है। इस बीच हम सरकार के साथ हम संवाद करेंगे। हम सरकार के सवालों का जवाब देने का अवसर पाकर आभारी हैं।’’

व्हाट्सएप ने कहा कि उसने सरकार को व्यक्तिगत बातचीत की गोपनीयता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता से अवगत करा दिया है।

शुक्रवार को एक ब्लॉगपोस्ट में व्हाट्सएप ने कहा कि आने वाले हफ्तों में ऐप में एक बैनर प्रदर्शित किया जायेगा, जो अधिक जानकारी प्रदान करेगा। यूजर इसे अपनी गति से पढ़ सकते हैं।

हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसने हलिया विवादित नीति में कोई बदलाव नहीं किया है। उसने कहा, ‘‘हमने इसे नया रूप दिया है, लेकिन सेवा की शर्तें और गोपनीयता नीति पहले जैसी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी