लाइव न्यूज़ :

डिस्कॉम के पुनरोद्धार के लिए बजट में नयी योजना की घोषणा कर सकती है सरकार

By भाषा | Updated: January 31, 2021 12:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी सरकार आगामी बजट में नकदी संकट से जूझ रही घाटे वाली बिजली वितरण कंपनियों यानी डिस्कॉम के पुनरोद्धार के लिए नयी योजना की घोषणा कर सकती है।

एक सूत्र ने कहा कि सरकार बिजली वितरण कंपनियों के दबाव को कम करने और सभी को चौबीसों घंटे सातों दिन बिजली उपलब्ध कराने के लिए कोई नयी योजना ला सकती है।

सूत्र ने कहा कि डिस्कॉम नकदी संकट से जूझ रही हैं और चौबीसों घंटे सातों दिन बिजली की आपूर्ति के लिए उन्हें कुछ पुनरोद्धार पैकेज की जरूरत है। सूत्र ने बताया कि डिस्कॉम के लिए पुनरोद्धार पैकेज पर चर्चा हुई है जिसकी घोषणा बजट में की जा सकती है।

केंद्र ने नवंबर, 2015 में कर्ज के बोझ से दबी डिस्कॉम के पुनरोद्धार के लिए उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (उदय) शुरू की थी। इस योजना के तहत करार पर दस्तखत के तीन साल के भीतर बिजली वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति को सुधारा जाना था।

सितंबर, 2019 में बिजली मंत्री आर के सिंह ने कहा था कि उनका मंत्रालय उदय 2.0 योजना पर काम कर रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि आम बजट 2020-21 में इसकी घोषणा की जाएगी।

हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल अपने बजट भाषण में कहा था कि घर-घर तक बिजली पहुंचाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन वितरण क्षेत्र विशेषरूप से डिस्कॉम दबाव में है। उन्होंने कहा कि डिस्कॉम में सुधार के लिए और उपाय किए जाएंगे।

पिछले साल मार्च में भी एक आधिकारिक बयान में नयी योजना की बात की गई थी।

इसमें कहा गया था कि सरकार ने फैसला किया है कि राज्यों को प्रभावी डिस्कॉम सुधारों के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस तरह की किसी योजना की घोषणा नहीं हुई है।

उदय के तहत हरियाणा की वितरण इकाइयों की वित्तीय हाल में सुधार हुआ है, लेकिन कुछ अन्य इकाइयां सुधार की राह पर आगे नहीं बढ़ पाई हैं।

सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विपुल तुली ने बजट पर उम्मीदों के बार में पूछे जाने पर कहा कि बिजली क्षेत्र कुछ उपायों की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा कि डिस्कॉम की वित्तीय हालत सुधारने के लिए कुछ सुधारों की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?