लाइव न्यूज़ :

सरकार संभावित परिवहन ईंधन के रूप में हरित हाइड्रोजन की संभावना पर कर रही गौर: गडकरी

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार संभावित परिवहन ईंधन के रूप में हरित हाइड्रोजन की संभावना पर गौर कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये जो छूट दी जा रही है, उसी प्रकार की राहत हरित हाइड्रोजन के लिये दी जा सकती है।

हाइड्रोजन और गैस आधारित वाहन पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारत में विशाल सौर, पवन, जलविद्युत और अपशिष्ट क्षमता के साथ, देश हरित हाइड्रोजन उत्पादन में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम संभावित परिवहन ईंधन के रूप में हरित हाइड्रोजन की संभावना भी देख रहे हैं और हम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये जो छूट दे रहे हैं, उसी प्रकार की राहत हरित हाइड्रोजन के लिये दी जा सकती है।’’

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार हरित हाइड्रोजन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और वह इस मुद्दे पर वित्त मंत्रालय और नीति आयोग के साथ चर्चा करेंगे।

गडकरी ने कहा कि रिफाइनिंग, स्टील, सीमेंट, उर्वरक, खनन जैसे जैसे ऊर्जा-गहन उद्योगों के लिए हरित हाइड्रोजन एक आदर्श ऊर्जा स्रोत हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार