लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एयर इंडिया की बिक्री के लिए टाटा को आशय पत्र जारी किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर सरकार ने घाटे में चल रही एयर इंडिया में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा समूह को 18,000 करोड़ रुपये में बेचने की पुष्टि को लेकर सोमवार को आशय पत्र जारी किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले हफ्ते टाटा समूह की स्वामित्त्व वाली कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2,700 करोड़ रुपये नकद भुगतान करने और एयरलाइन के ऊपर कर्ज में से 15,300 करोड़ रुपये की जिम्मेदारी लेने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

उसके बाद, अब टाटा को एक आशय पत्र (एलओआई) जारी किया गया है जिसमें सरकार की एयरलाइन में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की इच्छा की पुष्टि की गई है।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आज आशय पत्र जारी कर दिया गया है।’’

आशय पत्र के बाद शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। टाटा समूह को एयर इंडिया के संचालन को संभालने से पहले लेन-देन से जुड़ी शर्तों को पूरा करने की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आम तौर पर एलओआई की स्वीकृति के 14 दिनों के भीतर, शेयर खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए जाते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि एसपीए पर जल्द हस्ताक्षर किए जाएंगे।’’

पांडेय ने कहा कि सौदा दिसंबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। एसपीए पर हस्ताक्षर के बाद, नियामक मंजूरी दी जाएगी जिसके बाद संचालन हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पांडेय ने कहा, ‘‘जब वे स्वीकृति पत्र देंगे, तो वे ईवी (उपक्रम मूल्य) के 1.5 प्रतिशत की भुगतान सुरक्षा देंगे जो कि 270 करोड़ रुपये है। 270 करोड़ रुपये बैंक गारंटी के तौर पर भुगतान सुरक्षा के रूप में होगा जो हमें स्वीकृति पत्र के साथ प्राप्त होगा।’’

उन्होंने कहा कि सौदे का नकद हिस्सा नियंत्रण सौंपे जाने के दिन आएगा जो दिसंबर के अंत तक होगा।

सौदे में एयर इंडिया एक्सप्रेस और जमीनी स्तर पर रखरखाव से जुड़ी इकाई एआईएसएटीएस की बिक्री भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित