लाइव न्यूज़ :

सरकार बिजली उत्पादों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाकर 20 लाख टन प्रतिदिन करने का प्रयास कर रही है: जोशी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि सरकार बिजली उत्पादकों (जेनको) की कोयले की मांग को पूरा करने का भरपूर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोयला आपूर्ति अभी 19.5 लाख टन प्रतिदिन की है जिसे बढ़ाकर 20 लाख टन प्रतिदिन करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा, ‘‘कोयला मंत्रालय में हम इस ईंधन की मांग को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को आपूर्ति 19.5 लाख टन रही है। इसमें से 16 लाख टन कोयला कोल इंडिया ने तथा शेष सिंगरेली कोलियरीज कंपनी ने भेजा। कुल मिलाकर 19.5 लाख टन की आपूर्ति की गई।’

कोयला मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि देश के बिजली संयंत्र कोयला संकट से जूझ रहे हैं।

जोशी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह देश के इतिहास में सबसे अधिक आपूर्ति है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह जारी रहेगी।’’

जोशी ने कोयले के वाणिज्यिक खनन की तीसरे चरण की नीलामी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘2020-21 अक्टूबर या उससे पहले हम 20 लाख टन की आपूर्ति पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। यह भी एक रिकॉर्ड होगा।’’ मंत्री ने सभी हितधारकों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी हितधारकों तथा देश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि बिजली उत्पादन के लिए जितने भी कोयले की जरूरत होगी कोयला मंत्रालय उसे उपलब्ध कराएगा।’’ उन्होंने कहा कि मानसून लौटने के साथ अब कोयला आपूर्ति और सुधरेगी।

जोशी ने कहा, ‘‘अभी कोल इंडिया के पास 22 दिन का भंडार है। आप जानते हैं कि मानसून लौट रहा है। ऐसे में आपूर्ति और सुधरेगी।’’

मंत्री ने कहा कि अगले 30-40 साल निश्चित रूप से कोयले का भविष्य है।

उन्होंने कहा कि यह कोयला ब्लॉकों की तीसरे चरण की नीलामी के लिए उपयुक्त समय है। पूरी दुनिया और भारत के कुछ हिस्सों में कोयले के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है।

कोयला सचिव ए के जैन ने भी कहा कि यह कोयले के वाणिज्यिक खनन के लिए तीसरे चरण की नीलामी को उपयुक्त समय है। उन्होंने कहा कि देश में इस समय कोयले की आपूर्ति को लेकर चर्चा चल रही है। ‘‘साथ ही कोयले की मांग भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम