लाइव न्यूज़ :

सरकार रेम्डेसिविर का उत्पादन बढ़ाने के सभी कदम उठा रही है: केन्द्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: April 16, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल सरकार कोविड-19 के इलाज में काम आने वाले रेम्डेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन बढ़ाने के लिये सभी कदम उठा रही है ताकि देश में इसकी उपलब्धता को बढ़ाया जा सके। रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौडा ने शुक्रवार को यह कहा।

मंत्री ने कहा कि पिछले पांच दिन के भीतर विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कुल मिलाकर 6.69 लाख रेम्डेसिविर इंजेक्शन की शीशियां उपलब्ध कराई गई हैं।

गौडा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सरकार रेम्डेसिविर की उत्पादन सुविधाओं का विस्तार करने और उनकी क्षमता और उपलब्धता बढ़ाने के हर जरूरी कदम उठा रही है।’’

एक अन्य ट्वीट में गौडा ने कहा, ‘‘सरकार के हस्तक्षेप के बाद रेम्डेसिविर के प्रमुख विनिर्माताओं ने स्वेच्छा से 15 अप्रैल 2021 से इसके दाम को 5,400 रुपये से घटाकर 3,500 रुपये से भी कम कर दिया है। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोविड- 19 के खिलाफ लड़ाई को समर्थन मिलेगा। ’’

गौडा ने कहा कि औषधि विभाग और राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) रेम्डेसिविर के उत्पादन पर लगातार नजर रखे हुये हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह में दवा का उत्पादन 28 लाख शीशियों से बढ़कर प्रति माह 41 लाख शीशियों तक पहुंच गया है। एक अनय ट्वीट में गौडा ने कहा, ‘‘रेम्डेसिविर के निर्यात को 11 अप्रैल से रोक वाली श्रेणी में रख दिया गया है। इसकी चार लाख निर्यात की जाने वाली दवा शीशियों को घरेलू जरूरत के लिये जारी कर दिया गया है। ईओयू और सेज भी अब घरेलू बाजार के लिये आपूर्ति करने को पात्र होंगी।’’

इस बीच महाराष्ट्र के एक राज्य मंत्री ने शुक्रवार को आशंका जताई कि राज्य को 12,000 से 15,000 रेम्डेसिविर इंजेक्शन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित