लाइव न्यूज़ :

सेमीकंडक्टर डिजाइन से जुड़ी प्रोत्साहन नीति बना रही है सरकार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर सरकार घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के साथ ही वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक चिप कंपनियों को देश में आकर्षित करने के लिए सेमीकंडक्टर डिजाइन से जुड़ी प्रोत्साहन नीति लाने की योजना बना रही है। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।

क्वालकॉम, इंटेल, मीडियाटेक, इंफिनियॉन और टेक्सस इंस्ट्रूमेंट्स जैसी बड़ी वैश्विक कंपनियों के भारत में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र हैं, जो उनके चिप के विकास में योगदान करते हैं।

एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सरकार सेमीकंडक्टर डिजाइन से जुड़ी एक नई प्रोत्साहन योजना पर विचार कर रही है, जिसमें भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप के लिए वित्तीय और बुनियादी ढांचा सहायता देने की बात है। जब ये स्टार्टअप चिप का उत्पादन और बाजार में बिक्री शुरू करेंगे, तो उन्हें अपने शुद्ध बिक्री कारोबार पर योजना के तहत अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।’’

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पिछले हफ्ते कहा था कि सरकार इस खंड में भारत के नीति के मसौदे पर चर्चा करने के लिए नवंबर में सेमीकंडक्टर कंपनियों का एक सम्मेलन आयोजित करेगी।

उद्योग संगठन इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) के चेयरमैन राजीव खुशु ने कहा कि यह एक बड़ी पहल है, जो सेमीकंडक्टर डिजाइन के क्षेत्र में भारत की ताकत से लाभान्वित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख