लाइव न्यूज़ :

सरकार कानूनों में सुधार के जरिये कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ा रही है: तोमर

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार, कानूनों में सुधार के माध्यम से कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ा रही है। सरकार की कोशिश कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की है।

मंत्री ने कहा कि सरकार देश के खेती और ग्रामीण क्षेत्र के विकास और मजबूती पर ध्यान केंद्रित कर रही है। मंत्री एशिया प्रशांत ग्रामीण एवं कृषि ऋण संघ और नाबार्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, तोमर ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए पिछले साढ़े छह वर्षों के दौरान अपनी सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी प्रमुख योजना, पीएम किसान कार्यक्रम के तहत लगभग 10.75 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे 1.15 लाख करोड़ रुपये स्थानांतरित किए।

उन्होंने कहा कि सरकार 6,865 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की स्थापना कर रही है।

तोमर ने कहा, "कानूनों में सुधार के माध्यम से कृषि क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है।"

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार भारत के ग्रामीण और कृषि क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जो अर्थव्यवस्था का आधार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?