लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एनसीएलटी-एनसीएलएटी में 20 न्यायिक, तकनीकी पदों के लिए आवेदन मांगे

By भाषा | Updated: October 17, 2021 14:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 अक्टूबर सरकार ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) समेत अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी में न्यायिक और तकनीकी सदस्यों के कुल 20 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

एनसीएलटी में 9 न्यायिक सदस्यों और 6 तकनीकी सदस्यों सहित 15 पदों पर नियुक्ति की जानी है। सरकार ने साथ ही राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में न्यायिक सदस्यों के 3 और तकनीकी सदस्यों के 2 पदों पर रिक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर है।

सरकार हाल में एनसीएलटी और आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) के साथ-साथ विभिन्न न्यायाधिकरणों में रिक्तियों को नियुक्ति कर रही है। इससे पिछले महीने सरकार ने एनसीएलटी और आईटीएटी में कम से कम 31 लोगों को न्यायिक, तकनीकी और लेखाकार सदस्यों के रूप में नियुक्त किया था।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने छह सितंबर को कहा था कि केंद्र सरकार अर्ध-न्यायिक निकायों में अधिकारियों की नियुक्ति नहीं करके न्यायाधिकरण के 'धैर्य' और 'निष्क्रिय' का इम्तिहान ले रही है, जो पहले से पीठासीन अधिकारियों के साथ-साथ न्यायिक एवं तकनीकी सदस्यों की भारी कमी का सामना कर रहे हैं।

शीर्ष न्यायालय ने इस संबंध में जोर देते हुए कहा था कि वह सरकार के साथ कोई टकराव नहीं चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?