लाइव न्यूज़ :

सरकार ने आईएफसीआई में 200 करोड़ रुपये की पूंजी डाली

By भाषा | Updated: April 27, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 27 अप्रैल केंद्र सरकार ने सरकारी क्षेत्र की वित्तीय कंपनी आईएफसीआई की हालत सुधारने के लिए उसमें 200 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी डाली है। कंपनी को पूंजी देने की घोषणा बजट में की जा चुकी थी।

इस निवेश के साथ आईएफसीआई में भारत सरकार की हिस्सेदारी 61.02 प्रतिशत से बढ़ कर 63.8 प्रतिशत हो गयी है।

वित्त मंत्रालय की ओर से कंपनी को भेजी गयी एक सूचना के अनुसार यह पूंजी प्रेफरेंस (वरीयता पर आवंटित) शेयर के बदले दी गयी है। सरकार ने वर्ष 2021-22 के बजट में इस कंपनी को 200 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी देने की घोषणा की थी।

कंपनी को दिसंबर2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 717.99 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। एक साल पहले इसी अवधि में यह 335.38 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख