लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों में 14,500 करोड़ रुपये की पूंजी डाली

By भाषा | Updated: March 31, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों में 14,500 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है। यह पूंजी मुख्य रूप से उन बैंकों की वित्तीय सेहत में सुधार के लिये उपलब्ध करायी गयी है, जो रिजर्व बैंक के तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई रूपरेखा के अंतर्गत हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक फिलहाल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की उक्त रूपरेखा के अंतर्गत हैं। इसके तहत उन पर कर्ज देने, प्रबंधन क्षतिपूर्ति और निदेशकों को शुल्क समेत कई तरह की पाबंदियां हैं।

कुल राशि में से 11,500 करोड़ रुपये तीन तीनों बैंकों को जबकि शेष 3,000 करोड़ रुपये बैंक ऑफ इंडिया को उपलब्ध करायी गयी है।

सरकार की अधिसूचना के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 4,800 करोड़ रुपये, इंडियन ओवरसीज बैंक को 4,100 करोड़ रुपये तथा कोलकाता के यूको बैंक को 2,600 करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध करायी गयी है।

पूंजी डाले जाने से इन बैंकों को रिजर्व बैंक के तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई रूपरेखा से बाहर आने में मदद मिलेगी।

पूंजी बिना ब्याज वाले बांड (रिकैपिटलाइजेशन बांड) के जरिये डाली गयी है जिसकी मियाद 31 मार्च, 2031 और 31 मार्च, 2036 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल