लाइव न्यूज़ :

सरकार ने खोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सरकार ने बुधवार को पेराई किये जाने वाले नारियल टुकड़ों (मिलिंग खोपरा) के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 255 रुपये प्रति क्विन्टल और गरी (गोला) नारियल (बॉल खोपरा) के एमएसपी में 400 रुपये प्रति क्पिन्टल की वृद्धि करने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने वर्ष 2022 सत्र के लिए नारियल गोला-गरी के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दे दी है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘उचि औसत गुणवत्ता (एफएक्यू) के पेराई वाले नारियल टुकड़ों (मिलिंग खोपरा) का एमएसपी 2022 सत्र के लिए 10,590 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है जो वर्ष 2021 में 10,335 रुपये प्रति क्विंटल था। इसी प्रकार गरी-गोला नारियल का एमएसपी वर्ष 2022 के लिए बढ़ाकर 11,000 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है जो वर्ष 2021 में 10,600 रुपये प्रति क्विंटल था।’’

एमएसपी में यह वृद्धि, उत्पादन की अखिल भारतीय भारांश औसत लागत पर खोपरा मिलिंग के लिए 51.85 प्रतिशत और बॉल खोपरा के लिए 57.73 प्रतिशत का लाभ सुनिश्चित करती है।

बयान में कहा गया है, ‘‘वर्ष 2022 सत्र के लिए खोपरा के एमएसपी में वृद्धि, उत्पादन के अखिल भारतीय भारांश औसत लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर तय करने के सिद्धांत के अनुरूप है...।’’

बयान के अनुसार, यह निर्णय कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों पर आधारित है। यह वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में महत्वपूर्ण और प्रगतिशील कदमों में से एक है, जो लाभ के रूप में न्यूनतम 50 प्रतिशत लाभ का आश्वासन देता है।

इसमें कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड नारियल उगाने वाले राज्यों में एमएसपी पर समर्थन मूल्य का संचालन करने के लिए केंद्रीय नोडल एजेंसियों के रूप में कार्य करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?