लाइव न्यूज़ :

सरकार को अगले महीने तक ईरान के मुद्रा मसले के समाधान की उम्मीद, जल्द बहाल होगा निर्यात

By भाषा | Updated: March 24, 2021 13:42 IST

Open in App

(लक्ष्मी देवी)

नयी दिल्ली, 24 मार्च तेहरान के रुपया भंडार में कमी के चलते ईरान को भारत से चीनी जैसी जिंसों का निर्यात बुरी तरह प्रभावित होने के बाद सरकार ने बुधवार को कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार के लिए किसी दूसरी मुद्रा के इस्तेमाल पर बातचीत कर रहे हैं और अगले महीने तक इस मसले को सुलझाने की उम्मीद है।

भारत के यूको और आईडीबीआई बैंक में ईरान के रुपया भंडार में काफी कमी आई है। दोनों बैंक रुपये के मद में व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए अधिकृत हैं।

इसके चलते भारत से ईरान को चीनी, चाय और चावल जैसी कृषि वस्तुओं का निर्यात लगभग बंद हो गया है।

खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा, ‘‘ईरान के साथ हमारी बातचीत जारी है। विदेश मंत्रालय बातचीत कर रहा है। हमें जल्द ही सफलता की उम्मीद है। हम इसे अप्रैल तक हल करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

ईरान के पास अभी भी कुछ मात्रा में अन्य मुद्राएं हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार के लिए किसी अन्य मुद्रा को स्वीकार करने पर चर्चा कर रहे हैं।

यह पूछने पर कि भारत से चीनी का निर्यात कब शुरू होगा, उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अप्रैल तक इसका समाधान हो जाएगा और उसके बाद माल भेजा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ईरान भारत से चीनी आयात करता है, क्योंकि कीमतें वाजिब हैं और परिवहन लागत कम है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल ईरान ने भारत से 11 लाख टन चीनी का आयात किया था, जो देश के कुल निर्यात का छठा हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें