लाइव न्यूज़ :

सरकार ने स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए वाहनों के कलपुर्जों के आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी सरकार ने सोमवार को स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए चुनिंदा आयातित वाहनों के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021-22 में इग्निशन वायरिंग सेट, सुरक्षा ग्लास और सिग्नलिंग उपकरणों सहित विभिन्न ऑटो कलपुर्जों के सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया, जो दो फरवरी से लागू होंगे।

इस समय इन कलपुर्जों पर 7.5 से 10 प्रतिशत तक सीमा शुल्क लगता है।

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘हम कुछ वाहन कुलपुर्जों पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत तक बढ़ा रहे हैं, ताकि उन्हें ऑटो कलपुर्जों की सामान्य दर के अनुरूप बनाया जा सके।’’

सरकार ने कहा कि सीमा शुल्क में बढ़ोतरी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और अन्य घरेलू विनिर्माताओं को लाभ पहुंचाने तथा मुकाबले के लिए बराबरी का माहौल बनाने के लिए की गई है।

ऑटो कलपुर्जों पर पांच प्रतिशत की दर से कृषि अवसंरचना तथा विकास उपकर भी लगेगा।

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि कुछ ऑटो कलपुर्जों पर सीमा शुल्क में बढ़ोतरी से उनके स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें