लाइव न्यूज़ :

सरकार को उचित कानूनी कारणों को लेकर रोकटोक करने का अधिकार: चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: August 15, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को कहा कि सुरक्षा और आतंकवाद जैसे उचित कानूनी कारणों को लेकर सरकार का रोकटोक का अधिकार किसी भी लोकतंत्र में नियंत्रण और संतुलन के साथ हमेशा मौजूद रहेगा।

मंत्री ने 'टाइम्स नाउ इंडिया ऐट 75: द फ्रीडम समिट' में कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार एक मौलिक अधिकार है जिसका कोई भी निर्वाचित सरकार आसानी से उल्लंघन नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा, "जहां तक सुरक्षा, आतंकवाद, आदि जैसे उचित कानूनी कारणों को लेकर रोकटोक करने के सरकार के अधिकार का संबंध है, यह अधिकार किसी भी लोकतंत्र में हर संप्रभु सरकार के पास हमेशा रहेगा, लेकिन उनके साथ नियंत्रण और संतुलन शामिल होता है।

चंद्रशेखर ने कहा, "हमें यह समझना चाहिए कि दुनिया ऐसा कोई भी आदर्शलोक नहीं है जहां जॉर्ज ऑरवेल जैसी स्थिति से पूरी तरह निपटा गया हो।"

मशहूर ब्रिटिश उपन्यासकार और लेखक जॉर्ज ऑरवेल ने अपनी किताबों में व्यापक रूप से निरंकुश शासन एवं अभिव्यक्ति की आजादी के बारे में लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा