लाइव न्यूज़ :

सरकार ने अभी तक एमएसपी पर 1.12 लाख करोड़ रुपये के धान खरीदे

By भाषा | Updated: January 30, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी धान की सरकारी खरीद चालू खरीफ विपणन सत्र में अभी तक 19 प्रतिशत बढ़कर 596.98 लाख टन हो गई है, जिसकी लागत 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

एक सरकारी बयान में कहा गया, "मौजूदा खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2020-21 में, सरकार एमएसपी योजनाओं के अनुसार किसानों से खरीफ 2020-21 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद जारी रखे हुए है।"

खरीफ विपणन सत्र अक्टूबर महीने से शुरू होता है।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियों ने 29 जनवरी, 2021 तक 596.98 लाख टन धान की खरीद की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 501.97 लाख टन की हुई खरीद से 18.92 प्रतिशत अधिक है।

बयान में कहा गया है, "लगभग 86.79 लाख किसानों ने पहले ही एमएसपी मूल्य 1,12,709.84 करोड़ रुपये के साथ चल रहे खरीफ विपणन सत्र खरीद कार्यों से लाभ उठाया है।"

देश में अब तक हुए 596.98 लाख टन की कुल खरीद में से अकेले पंजाब ने 202.77 लाख टन अन्न का योगदान दिया है।

मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हजारों किसान, राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि नये कृषि कानूनों को रद्द किया जाये और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था की कानूनी गारंटी दी जाये।

केंद्र और लगभग 40 किसान यूनियनों के बीच ग्यारह दौर की बातचीत गतिरोध तोड़ने में विफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?