सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूलय पर अब तक 330 लाख टन धान की खरीद की

By भाषा | Updated: December 4, 2020 23:46 IST2020-12-04T23:46:34+5:302020-12-04T23:46:34+5:30

Government has so far procured 330 lakh tonnes of paddy on minimum support price | सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूलय पर अब तक 330 लाख टन धान की खरीद की

सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूलय पर अब तक 330 लाख टन धान की खरीद की

नयी दिल्ली, चार दिसंबर चालू खरीफ विपणन सत्र में अब तक एमएसपी पर धान खरीद 20 प्रतिशत बढ़कर लगभग 330 लाख टन हो गई है। यह खरीद 62,278.61 करोड़ रुपये में हुई है।

एक सरकारी बयान में शुक्रवार को कहा गया कि चालू खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में, सरकार ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद जारी रखी है। खरीफ का विपणन सत्र अक्टूबर से शुरू होता है।

खरीफ 2020-21 के लिए धान की खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में सुचारू रूप से जारी है।

भारतीय खाद्य निगम और राज्य सरकार की एजेंसियों ने पिछले साल की इसी अवधि में 275.98 लाख टन की खरीद के मुकाबले तीन दिसंबर तक 329.86 लाख टन धान खरीदा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘लगभग 31.78 लाख किसानों को पहले ही 62,278.61 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के भुगतान के साथ चालू खरीफ विपान सत्र के खरीद कार्यों के जरिये लाभान्वित किया जा चुका है।’’

इसमें कहा गया है कि 329.86 लाख टन की कुल खरीद में से, पंजाब ने अकेले 202.77 लाख टन का योगदान दिया है, जो कि कुल खरीद का 61.47 प्रतिशत हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government has so far procured 330 lakh tonnes of paddy on minimum support price

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे