लाइव न्यूज़ :

सरकार ने खरीफ विपणन सत्र में अब तक 11,000 करोड़ रुपये के 56.62 लाख टन धान की खरीद की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में अब तक 11,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 56.62 लाख टन धान की खरीद की है।

खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खाद्यान्नों की खरीद और वितरण के लिए सरकार की प्रमुख एजेंसी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, ‘‘खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 17 अक्टूबर, 2021 तक 56.62 लाख टन से अधिक धान की खरीद की गई है।’’

यह खरीद चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई।

बयान में कहा गया है, ‘‘खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का काम हाल ही में शुरू हुआ। इससे 3,71,919 किसानों को 11,099.25 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ लाभ पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार