लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कोविड-19 टीके पर 31 दिसंबर तक सीमा शुल्क संबंधी छूट दी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर सरकार ने कोविड-19 के टीकों पर अगले तीन महीने के लिए यानी 31 दिसंबर 2021 तक सीमा शुल्क में छूट दी है, जिससे इनकी घरेलू उपलब्धता बढ़ने के साथ दाम भी सस्ता होगा।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 29 सितंबर की एक अधिसूचना में कहा कि छूट एक अक्टूबर, 2021 से प्रभाव में आएगी और 31 दिसंबर, 2021 तक लागू रहेगी।

इससे पहले सरकार ने इस साल अप्रैल में तीन महीने के लिए कोविड टीकों के आयात पर बुनियादी सीमा शुल्क में छूट दी थी। तीन महीने की अवधि के खत्म होने के बाद कोविड-19 टीकों के आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगने लगा था।

आयात शुल्क से छूट से विदेशी टीकों की लागत कम करने में मदद मिलेगी, जिन्हें कोविशील्ड और कोवैक्सीन के घरेलू स्तर पर बनाए गए टीकों के पूरक के रूप में देखा जा रहा है।

देश में इस समय भारत रूस में निर्मित स्पुतनिक वी टीके का आयात हो रहा है।

भारत ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, रूस के स्पुतनिक वी, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के पांच टीकों के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?