लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक उपक्रमों से सरकार को मिला 30,369 करोड़ रुपये का लाभांश

By भाषा | Updated: March 23, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च सरकार को चालू वित्त वर्ष में अब तक सार्वजनिक क्षेत्र के केन्द्रीय उपक्रमों से 30,369 करोड़ रुपये का लाभांश प्राप्त हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

सरकार ने संशोधित बजट अनुमान में चालू वित्त वर्ष के संशोधित बजट अनुमान में केन्द्रीय उपक्रमों से लाभांश प्राप्ति को पहले के 65,746.96 करोड़ रुपये से घटाकर 34,717.25 करोड़ रुपये कर दिया।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पाडे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘केन्द्रीय क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों से चालू वित्त वर्ष में (22.03.2021) तक सरकार की लाभांश प्राप्ति 30,369 करोड़ रुपये रही है।’’

दीपम ने यह भी कहा है कि उसे बीईएमएल के लिये कई आवेदन प्राप्त हुये हैं। ‘‘बीईएमएल के लिये निजीकरण के लिये कई ने रुचि दिखाई है। इसके लिये सौदा अब दूसरे चरण पर पहुंच गया है।’’

सरकार ने पिछले साल बीईएमएल में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिये शुरुआती बोली लगाने की समय सीमा को 22 मार्च तक के लिये बढ़ा दिया था। सरकार ने इसके लिये सबसे पहले जनवरी में रुचि पत्र आमंत्रित किये थे।

बीईएमएल में सरकार की 54.03 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बीईएमएल कंपनी रक्षा, रेल, बिजली, खनन और ढांचागत क्षेत्र में कारोबार करती है। मौजूदा बाजार मूल्य पर कंपनी की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी का दाम 1,000 करोड़ रुपये के करीब होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी