लाइव न्यूज़ :

सरकार ने तुअर, उड़द दाल के खुले आयात की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ायी

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने तुअर/अरहर और उड़द दाल के खुले आयात की अवधि इस साल 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

भारत दुनिया में दाल का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है।

वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार 31 दिसंबर, 2021 को या उससे पहले जारी किए गए लदान बिल के साथ इन वस्तुओं की आयात खेप को 31 जनवरी, 2022 के बाद सीमा शुल्क विभाग अनुमति नहीं देगा।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘तुअर/अरहर और उड़द दाल के मुफ्त आयात की अवधि 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दी गयी है।’’

सरकार ने इस साल मई में इन आयातों को प्रतिबंधित से मुक्त श्रेणी में डाल दिया था। प्रतिबंधित श्रेणी के तहत आने वाले उत्पादों के लिये एक आयातक को आयात के लिए अनुमति या लाइसेंस लेने की आवश्यकता होती है।

मंत्रालय ने नोटिस में कहा कि 2021-22 की अवधि के लिए प्रतिबंधित दाल आयात मंजूरी के लिए आवेदकों ने जो आवेदन शुल्क जमा कराया था उसकी वापसी के लिए प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?