लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरपर्सन भट का कार्यकाल चौथी बार बढ़ाया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी सरकार ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति बी एल भट का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया है। यह चौथा मौका है जबकि उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति भट का कार्यकाल 67 साल की आयु पूरी होने या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए बढ़ाया गया है।

एनसीएलएटी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार न्यायमूर्ति भट की जन्मतिथि 19 अप्रैल, 1954 है। इस लिहाज से उनका कार्यकाल करीब तीन महीने बढ़ाया गया है।

भट का एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरपर्सन के रूप में कार्यकाल 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रहा था। भट को 15 मार्च, 2020 को तीन महीने के लिए एनसीएलएटी का कार्यवाहक चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था।

भट का कार्यकाल 15 जून, 2020 को तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था। उसके बाद उनका कार्यकाल 16 अक्टूबर, 2020 तक एक महीने के लिए बढ़ाया गया। अक्टूबर में उनका कार्यकाल न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति ए आई एस चीमा के साथ 31 दिसंबर, 2020 तक बढ़ाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख