लाइव न्यूज़ :

सरकार ने आरआईएनएल के सौदा , कानूनी सलाहकार की नियुक्ति को बोली की तिथि 17 अगस्त तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई सरकार ने आरआईएनएल की रणनीतिक बिक्री के प्रबंधन के लिए मर्चेंट बैंकरों तथा कानूनी सलाहकारों की नियुक्ति को बोली की तिथि बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी है।

पहले बोली जमा कराने की अंतिम तारीख 28 जुलाई थी।

लोक संपत्ति एवं प्रबंधन विभाग (दीपम) ने सात जुलाई को सौदा या लेनदेन और कानूनी सलाहकार की नियुक्ति को अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) निकाला था।

सरकार प्रतिष्ठित मर्चेंट बैंकर या परामर्शक कंपनी से दीपम को सलाहकार सेवाएं देने तथा आरआईएनएल में सरकार की हिस्सेदारी के रणनीतिक विनिवेश के प्रबंधन के लिए एक लेनदने सलाहकार की नियुक्ति करेगी। इसके अलावा यह सलाहकार आरआईएनएल की उसकी अनुषंगियों/संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी बिक्री के लिए भी परामर्श देगा।

इसके अलावा सरकार सौदे को पूरा करने में सहयोग को एक विधि कंपनी की भी नियुक्ति करेगी।

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने 27 जनवरी को राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल) में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के विनिवेश तथा आरआईएनएल की उसकी अनुषंगियों/संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी के रणनीतिक विनिवेश को ‘सैद्धान्तिक’ मंजूरी दी थी।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?